१. डिजिटल सामग्री की तात्कालिक डिलीवरी (Instant Digital Access)
बिश्नोई विद्या पीठ मुख्य रूप से एक डिजिटल शिक्षण मंच है। ऑनलाइन कोर्स, मॉक टेस्ट पेपर्स तथा ई-लाइब्रेरी का अधिकार सफल भुगतान अथवा निःशुल्क नामांकन के तुरंत पश्चात (० सेकंड में) शिक्षार्थी के डैशबोर्ड में स्वतः सक्रिय हो जाता है।
२. डिजिटल प्रमाण-पत्र प्रेषण
पाठ्यक्रम अथवा परीक्षा उत्तीर्ण करने पर डिजिटल प्रमाण-पत्र प्रणाली द्वारा तुरंत जेनरेट होकर शिक्षार्थी के प्रोफाइल में डाउनलोड हेतु उपलब्ध करा दिया जाता है।
३. मुद्रित सामग्री एवं डाक प्रेषण (Printed Materials)
जहाँ विशेष मुद्रित पुस्तकें अथवा जाम्भाणी साहित्य की प्रतियां डाक/कूरियर द्वारा प्रेषित की जाती हैं, वहाँ ऑर्डर प्राप्ति के ३ कार्यदिवसों में शिपमेंट किया जाता है तथा ७-१० कार्यदिवसों में भारतीय डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से सुपुर्दगी की जाती है।