Skip to main content
विश्नोई एटलस
विश्नोई एटलस धरोहर की खोज • विरासत का संरक्षण
10 Canonical Assemblies & Melas • Udaya Tithi Solved

बिश्नोई कार्यक्रम कैलेंडर Bishnoi Events Calendar

मुकाम फाल्गुन मेला, खेजड़ली बलिदान दिवस, पर्यावरण सम्मेलन एवं युवा शिविर

बिश्नोई समुदाय के मेलों, तीर्थ आयोजनों, ऐतिहासिक स्मृति दिवसों और पर्यावरण कार्यक्रमों का कैलेंडर। तिथियाँ उपलब्ध पंचांग और आयोजन अभिलेख के अनुसार दिखाई जाती हैं।

Active Filters: Tab: Past • Category: Eco-Memorial & Martyrs
Reset all
Historical & Concluded Archive • Showing 1–6 of 6 events
पर्यावरण शहीद स्मृति मेला सम्पन्न
Oct 03
03 Oct 2026

03 October (वार्षिक स्मृति दिवस), विक्रम संवत 2083

अमर शहीद निहालचंद धारणीया शौर्य दिवस (संवत्सर)

Samwatsar Complex • Samwatsar, Rajasthan

विश्नोई टाइगर फोर्स

3 अक्टूबर 1996 को संवत्सर (नोखा, बीकानेर) में मूक हरिणों की रक्षा हेतु शिकारियों से निहत्थे भिड़कर शहादत पाई। 1999 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा मरणोपरांत शौर्य चक्र (गजट अधिसूचना 18-Pres./99) से अलंकृत होने वाले देश के प्रथम वन्यजीव रक्षक नागरिक।

पर्यावरण शहीद स्मृति मेला सम्पन्न
Sep 21
21 Sep 2026

भाद्रपद शुक्ल पक्ष दशमी, विक्रम संवत 2083

राष्ट्रीय खेजड़ली पर्यावरण शहीद मेला एवं संगोष्ठी

अमृता देवी विश्नोई सहित 363 अमर शहीदों के 1730 ई. के ऐतिहासिक वृक्ष रक्षा बलिदान की स्मृति में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण तीर्थ मेला।

पर्यावरण शहीद स्मृति मेला सम्पन्न
Aug 12
12 Aug 2026

12 August (वार्षिक स्मृति दिवस), विक्रम संवत 2083

अमर शहीद गंगाराम ईशरवाल स्मृति सभा (चेराई, जोधपुर)

Cherai Complex • Cherai, Rajasthan

विश्नोई टाइगर फोर्स

12 अगस्त 2000 को चेराई क्षेत्र में हरिण शिकारियों से लोहा लेते हुए सीने में गोली लगने से वीरगति पाने वाले अमर शहीद गंगाराम ईशरवाल की पावन स्मृति।

पर्यावरण शहीद स्मृति मेला सम्पन्न
May 07
07 May 2026

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष पंचमी, विक्रम संवत 2083

रामासड़ी प्रथम वृक्ष रक्षा बलिदान दिवस (कर्मा व गौरां बिश्नोई)

Ramasari Complex • Ramasari, Rajasthan

विश्नोई टाइगर फोर्स

खेजड़ली से 126 वर्ष पूर्व संवत 1661 ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी को कर्मा व गौरां बिश्नोई का वृक्ष रक्षा बलिदान। समकालीन संत विल्होजी महाराज ने साखी "करमणी चालणो इण संसार" में इस बलिदान को अमर किया।

पर्यावरण शहीद स्मृति मेला सम्पन्न
Apr 26
26 Apr 2026

26 April (वार्षिक स्मृति दिवस), विक्रम संवत 2083

अमर शहीद गंगाराम जाणी स्मृति मेला (नेहड़ा, पाली)

11 जून 1971 को नेहड़ा (पाली) में जियाराम जाणी व जमना देवी के घर जन्मे। 26 अप्रैल 2000 को चिंकारा रक्षार्थ शहादत दी; 27 अप्रैल को राजकीय सम्मान से अंत्येष्टि। मरणोपरांत अमृता देवी विश्नोई वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित।

पर्यावरण शहीद स्मृति मेला सम्पन्न
Mar 06
06 Mar 2026

चैत्र कृष्ण पक्ष तृतीया, विक्रम संवत 2083

पोलवास बुचोजी आचरा बलिदान दिवस (पोलवास-राजोद)

Polwas Complex • Polwas, Rajasthan

संवत 1700 चैत्र कृष्ण तृतीया को जागीरदार नरसिंहदास के कारिंदे रत्ना द्वारा खेजड़ी काटने पर बुचोजी आचरा ने "सिर धन आवै सिर सतै, सिर सतै सनमान" कहकर शीश कटाया। समकालीन संत केशोजी महाराज की साखी "बुचो बारन करोड़" में प्रमाणित।

📡 ऑफलाइन मोड सक्रिय (Offline Mode Active) आपातकालीन नंबर →